21 महीने पहले बनी थी दुल्हन, ससुराल में संदिग्ध हाल में मौत

21 महीने पहले दुल्हन बनी युवती प्रतिमा की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस से सूचना पाकर बुधवार को पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मामला यूपी के वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र का है। यहां के आशीष श्रीवास्तव के साथ 24 नवंबर 2019 को चंदौली की प्रतिमा की शादी हुई थी। आशीष की उसके घर के पास ही फोटोस्टेट की दुकान है। उनका कहना है शादी के 6 माह बाद ही उनकी बहन को ससुराल में परेशान किया जाने लगा। बहन पर मायके से रुपए और तरह-तरह के सामान मंगवाने का लगातार दबाव बनाया जाने लगा था। उनकी बहन की हत्या उसके जीजा आशीष ने परिवार की मिलीभगत से की है।मृतका के भाई प्रतीक की तहरीर के आधार पर उसके जीजा समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
19-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.