TOP_10_मध्यप्रदेश :पूर्व नपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज || STVN INDIA ||

 

सागर में सेक्स रैकेट, 13 पकड़े
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में बंडा रोड स्थित पंचवटी लॉज में बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान लॉज के अलग-अलग कमरों से पुलिस ने 9 युवक और 4 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

लूट के लिए ATM में किया ब्लास्ट
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने ATM को लूटने के लिए उसमें ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि ATM के परखच्चे उड़ गए और नोट कट-फटकर मलबे में यहां-वहां बिखर गए। ब्लास्ट होते ही बदमाश बिना लूट के ही डरकर वहां से भाग निकले।


खेत पर सो रहे युवक की हत्या
गुना जिले के म्याना इलाके में खेत पर सो रहे एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक खेत पर बने कमरे के बाहर सो रहा था। कमरे में अंदर उसका परिवार सोया हुआ था। घटना के दौरान अंदर सो रही उसकी पत्नी को भनक तक नहीं लगी।

दो चोरों को पकड़ा, जमकर पिटा
मुरैना में चोरी के इरादे से घर में घुसे दो चोरों को लोगों पकड़ लिया। पहले उनकी जमकर धुनाई की गई और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। यह घटनाक्रम अंबाह कस्बे के वार्ड-16, पानी की पुरानी टंकी के पास, किला गेट का है।


13 साल की लड़की से रेप
गुना में एक 13 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जंगल में गाय चराने गई बच्ची के साथ उसी के गांव के रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजन के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है।

ट्रेन से घायल अस्पताल पहुंचा
सागर जिले के भोपाल-बीना रेलवे ट्रैक के किनारे एक घायल यात्री मिला। घटनास्थल तक एंबुलेंस के लिए रास्ता न होने के बाद मेडिकल कर्मी करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर घायल तक पहुंचे। फिर मेमू ट्रेन को रोका गया। घायल को ट्रेन से पड़रिया रेलवे गेट तक लाया गया। यहां से एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया।


जान से मारने की धमकी मिली
छतरपुर में पूर्व नपा अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाली महिला खुद को पुलिस अधिकारी बता रही है। रुपए मांगने के साथ ही वह जान से मारने की धमकी भी दे रही है। मामला मंगलवार का है।



चयनित शिक्षकों का आंदोलन
भोपाल में 10 घंटे से चल रहा चयनित शिक्षकों का आंदोलन शाम को खत्म हो गया। वे सुबह 9 बजे से BJP दफ्तर का घेराव कर धरने पर डटे थे। शाम को कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली पहुंचे और चयनित शिक्षकों से हटने को कहा, एफआईजार की चेतावनी के बाद अधिकांश महिला-पुरुष हट गए।

बेरोजगारों पर टूट पड़ी पुलिस
सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्तियां नहीं होने से बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन करने आए बेरोजगारों को रोजगार के बदले लाठी मिली। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कई युवाओं को खदेड़ दिया। युवाओं का दावा है कि इसमें 24 से ज्यादा युवक घायल हो गए।

 महिला सरपंच का फरमान
दमोह के पटेरा ब्लॉक के छेवला दुबे गांव में महिला सरपंच ने शराब को लेकर फरमान जारी किया है। कहा गया कि अब से गांव में न कोई शराब बेच सकता है और न ही कोई शराब पीकर गांव में घुस सकता है। सरपंच का कहना है कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


By - Sarag tv news
18-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.