कौन हैं वो पाकिस्तानी महिला जो PM मोदी को 26 साल से बांध रही हैं राखी

अपने भाई के लिए राखी बनाने वाली ये हैं पाकिस्तान की कमर जहां जो पिछले 26 सालों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों पर राखी बांधती हैं कमर जहां ने इस साल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए खास राखी तैयारी की है.इसके साथ ही कमर जहां ने भाई-बहन के प्यार को दिखाते हुए एक चिठ्ठी भी लिखी है. कमर जहां का कहना है कि उनका ये रिश्ता 26 साल पुराना है ये तब का रिश्ता है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी में सिर्फ जनरल सेक्रेटरी हुआ करते थे.दरअसल कमर जहां को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तानी बहन इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन उनकी शादी भारतीय पेंटर मोहसिन शेख के साथ हुई थी. जहां के पति मोहसिन शेख और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे कमर जहां कहती हैं जब मैं पहली बार उनसे दिल्ली में मिली थी तब उन्हें पता चला कि मैं कराची से हूं और यहां शादी की है तब उन्होंने बहन कह कर मुझे संबोधित किया था तो मैंने मोदी भाई से राखी बंधवाने का आग्रह किया और उन्होंने कलाई आगे कर राखी बंधवा ली तभी से कमर राखी बांधती आई हैं इस बार उन्हें उम्मीद है कि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांधने जरुर जाएंगी.


By - sagar tv news
18-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.