लूट के लिए ATM में किया ब्लास्ट धमाका होते ही डरकर भागे लुटेरे

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने ATM को लूटने के लिए उसमें ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि ATM के परखच्चे उड़ गए और नोट कट-फटकर मलबे में यहां-वहां बिखर गए। ब्लास्ट होते ही बदमाश बिना लूट के ही डरकर वहां से भाग निकले। आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार रात में जब कस्बे में गश्त कर रही पुलिस ने ब्लास्ट की आवाज सुनी तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। ब्लास्ट के बाद बदमाश भाग निकले थे। ATM के परखच्चे उड़ चुके थे। लाखों रुपए के नोट यहां-वहां बिखरे हुए थे। ATM में करीब 7 लाख रुपए कैश था। इसमें से पुलिस को 6 लाख 72 हजार 500 रुपए के नोट सही सलामत मिले हैं। वहीं, 28 हजार रुपए के कटे-फटे नोट मिले हैं।


By - sagar tv news
18-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.