सागर लोकसभा में 2 हजार 51 केन्द्रो पर होगा मतदान, सुरक्षा के होंगे ये इंतजाम

 

 

2145

 

सागर संसदीय क्षेत्र के 2 हजार 51 मतदान केंद्रों पर 8 लाख 40 हजार 437 पुरुष मतदाता और 7 लाख 41 हजार 793 महिला मतदाता और 37 थर्ड जेंडर कुल मिलाकर 15 लाख 82 हजार 267 मतदाता अपना मतदान करेंगे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल नायक ने सफल और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सागर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा बीना में 60, खुरई मे 59, विधानसभा सुरखी के 59 विधानसभा नरयावली के 66 विधानसभा सागर में 46 क्रिटिकल मतदान केंद्र और विदिशा जिले की कुरवाई में 28 क्रिटिकल मतदान केंद्र सरोज में 26 क्रिटिकल मतदान केंद्र और शमशाबाद में 25 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए हैं कुल मिलाकर सागर जिले की 5 विधानसभाओ में 1259 और विदिशा की 3 विधानसभा पर 792 मतदान केंद्र बनाये गए हैं आपको बता दे सागर संसदीय क्षेत्र में 862 सर्विस वोटर्स है जो इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेंट और ईटीपीबीएस के माध्यम से मतदान करेंगे प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले की विधानसभा बीना में 23, खुरई में 59, सुरखी में 73, नरयावली में 447 ,और सागर में 113 और विदिशा जिले की विधानसभा क्षेत्र कुरवाई में 54,सिरोंज में 21 और शमशाबाद में 72 सर्विस वोटर्स हैं वहीं बात करे सुरक्षा की तो सागर लोकसभा की 5 विधानसभाओ पर 122 सीसीटीवी केमरो की नजर रहेगी

 

 


By - sagar tv news
11-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.