देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और महिला

एमपी के बैतूल में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर इलाके में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर कार्यवाही की है। मौके से अड्डा संचालित करने वाली महिला के साथ देह व्यापार में शामिल 2 महिला और एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया गया की हमलापुर इलाके में पिछले लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। इसकी सूचना लगातार पुलिस के पास पहुंच रही थी। इसी को लेकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई और एक व्यक्ति को पैसे लेकर इस अड्डे पर भेजा। जैसे ही इस व्यक्ति ने पुलिस को इशारा किया वैसे ही पुलिस टीम व्यापार के अड्डे पर पहुंच गई। जहां कमला नाम की महिला बाहर के कमरे में बैठी थी। वहीँ पीछे कमरे में सलमान नाम का युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। जबकि एक अन्य महिला भी पकड़ी गयी है।
एसडीओपी पल्लवी गौर के मुताबिक देह व्यापार में पकड़ी गई महिला एक मंदसौर और दूसरी भोपाल की है। भोपाल की महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद है। एसडीओपी का कहना है की मंदसौर की महिला एक महीने से बैतूल में कमला के घर पर रह रही थी। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर अनैतिक व्यापार के तहत मामला दर्ज किया है।


By - sagar tv news
16-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.