मुख्यमंत्री Shivraj Singh की अचानक तबियत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द || SAGAR TV NEWS ||

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उनका विदिशा दौरा रद्द हो गया है। सीएम के गले में खराश की शिकायत है। बोलने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का सोमवार को कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री को दो दिन से बोलने के दौरान गले में तकलीफ हो रही थी, लेकिन सोमवार को रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने जांच कर उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।


By - Sarag tv news
16-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.