सागर में लव मैरिज पर हंगामा शादी के बाद थाना पहुंचा था प्रेमी युगल ! || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के रहली में लव मैरिज करके लौटी लड़की के परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा कर दिया। यहां लड़के पक्ष के लोग भी मौजूद थे जहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और नौबत मारपीट तक पहुँच गयी। युवती से शादी करने वाला लड़का उसका रिश्तेदार है। यहां स्थिति इसलिए बिगड़ी क्योंकि लड़की के घरवाले इस शादी से खुश नहीं थे। हंगामा मचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दरअसल युवती अपनी दस्तयावी कराने पहुंची थी। उसके परिजनों ने रहली थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जो वो जैसे ही अपने पति के साथ शादी करके पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को समझाइश दी। फिलहाल किसी भी पक्ष पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। और दोनों पक्षों को समझाइश देकर रवाना किया