नरसिंहपुर-एक ऐंसा मतदान केंद्र जहां की राह नहीं है आसान फिर भी मतदान करने पहुँचते हैं मतदाता

 

7896

 

नरसिंहपुर-लोकतंत्र का महापर्व चुनाव जिसमें मतदाताओं का वोट तय करता है की कैसी और किसकी सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का बड़ागांव मतदान केंद्र है। जहां पहुंचना आसान नहीं है। सोमवार को यहाँ मतदान शुरू हुआ। मतदाता मतदान कर सकें इसलिए शासकीय कर्मी 12 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई करते हैं। और सफर तय करते हुए मतदान कराते हैं। केंद्र पर मतदान सामग्री खच्चर के जरिये से ले जाई जाती है।

 

यहां पहुँचने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। नरसिंहपुर जिले का बड़ागांव मतदान केंद्र सबसे दुर्गम और जटिल मार्ग वाला केंद्र है। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहपानी ग्राम पंचायत के बड़ागांव केंद्र तक पहुंचने के लिए न कोई अच्छा रास्ता है और न कोई साधन है। ऊंचे पर्वत पर बसे इस गांव तक जाने के लिए मिट्टी और चट्टानों वाला केवल प्राकृतिक मार्ग है जिस पर हर कदम संभाल कर रखना पड़ता है। इन्हीें हालातों में मतदान दल अपने सामान के साथ इस गांव में डेरा डाल कर चुनाव कराता है। यहां पहुंचने के लिए मतदान दल मोहपानी गांव में अपने वाहन छोड़ देते हैं और फिर बड़ागांव का सफर तय करते हैं। मतदान दल को यहां एक दिन पहले ही पहुंचना पड़ता है।

 

इस मतदान केंद्र में 7 गांवों के लोग मतदान करने आते हैं। जिनमें तलैया, भातौर, पटकना, कुकड़ीपानी, टोला जैसे गाँव शामिल हैं। यहां करीब 1200 मतदाता हैं। मतदान सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन को खच्चरों की व्यवस्था करनी पड़ती है। जिनके सहारे ईवीएम सहित मतदान दल की भोजन सामग्री मतदान केंद्र तक भेजी जाती है। दल के साथ डॉक्टर और उसकी टीम आवश्यक दवाओं के साथ यहां भेजी जाती है।

वहीँ इसके अलावा भिल्माढाना मतदान केंद्र इस जिले का सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र है। यहां तक पहुंचने के लिए मतदान दल को 180 किमी का सफर तय करना पड़ता है। यह सतपुड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत घने जंगल के बीच बसा हुआ एक गांव है। इस केंद्र में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 99.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यहां करीब 450 मतदाता हैं। पटकुही पंचायत की टुइयापानी बूथ पर पहुंचने के लिए नदी किनारे का करीब एक किमी का रास्ता तय करना पड़ता है। विधानसभा तेंदूखेड़ा की खुड़ई पंचायत के भौमरी केंद्र तक पहुंचने के लिए भी पथरीला मार्ग तय करना पड़ता है।

 

 


By - anuj kumaar
06-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.