CM हाउस का घेराव करने गए कांग्रेस नेताओं को घसीटते हुए ले गई पुलिस, || SAGAR TV NEWS ||

 

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CM हाउस का घेराव करने जा रहे मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीसीसी से निकलते ही रोक लिया है। कार्यकर्ताओं को रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने रोका गया है। यहां पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, विधायक जयवर्द्धन सिंह, कुणाल चौधरी समेत कई नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया, जिससे आंदोलनकारी तितर-बितर हो गए। इस दौरान MLA जयवर्द्धन सिंह के कपड़े फट गए।
पुलिस ने कांग्रेसियों को घसीट-घसीट कर बस में बैठाया। प्रदर्शकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। इस बीच कुछ महिला कार्यकर्ता सामने आ गईं। उनका आरोप है, पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने करीब 300 से 400 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार भी किया है। सभी कार्यकर्ताओं को रातीबड़ ले जाया गया है। बाद में इन्हें कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया।


By - Sarag tv news
11-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.