मदुरई से मनाली तक राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकली राजलक्ष्मी का विधायक पत्नी ने किया स्वागत SAGAR TV NEWS

 

भारत की आजादी की 75 वी वर्षगांठ को मनाने पूरा देश उत्सुक है तिरंगा यात्रा के दौरान सागर पहुंची राजलक्ष्मी मांडा को नगर विधायक की पत्नी अनु जैन के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता का संदेश दिया गया, बता दे कि लीगल राइट काउंसिल-इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव राजलक्ष्मी मांडा राष्ट्रीय ध्वज के साथ 4550 किमी की यात्रा पर बुलेट से निकली है। उनके साथ टी व्ही कुमार भी है, वे तमिलनाडु के मदुरई से हिमाचल प्रदेश तक जायगी, सागर में लीगल राइट काउंसिल की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु जैन ने विधायक शैलेंद्र जैन और शहरवासियों के साथ सागर यूनिवर्सिटी परिसर में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया उन्होंने बताया कि आजादी के पर्व को त्यौहार की तरह मनाने का सन्देश एकता तिरंगा यात्रा में दिया जा रहा है इसमें हिन्दू मुस्लिम सिख इसे सभी धर्मो के लोग भाग ले रहे है।


By - Sarag tv news
11-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.