सावन के तीसरे सोमवार महाकाल की शाही सवारी, हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मंदिर पहुंची || SAGAR TV NEWS ||
महाकाल की नगरी उज्जैन में तीसरे सोमवार को उत्सव का माहौल है। सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी है। भीड़ की वजह से सभी भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।शाम 4 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलना शुरू हो गई। मंदिर से सवारी शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंची। यहां से सवारी हर सिद्धि मंदिर पहुंची। यहां शिव-शक्ति का मिलन किया गया। पूजन के बाद यहां से पालकी वापस महाकाल मंदिर पहुंची। पालकी में करीब 500 से 600 लोग ही मौजूद रहे। बारिश ने भी बाबा महाकाल का स्वागत किया। इसके पहले तड़के महाकाल की भस्मारती में बेलपत्रों से बनी विशेष माला अर्पित की गई। भांग, चंदन, फूल और वस्त्र आदि से भगवन महाकालेश्वर का आलौकिक श्रृंगार किया गया। इसी दौरान गर्भ गृह के सामने वाले नंदी हाल को भी फूलों से सजाया गया।