विधायक सहित सैकड़ो कांग्रेसियो ने दी गिरफ्तारी || SAGAR TV NEWS ||
राजधानी भोपाल में प्रदेश में आदिवासी पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा के घेराव करने निकले। कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से रेडक्रॉस अस्पताल तक पहुंचे। जहां पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। विधायक जयवर्धन सिंह ने भी गिरफ्तारी दी, और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। हमारी सरकार ने आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन भाजपा सरकार आदिवासियों का अपमान कर रही है।