सांसद का अजीबोगरीब तर्क बोले भारत का नाम बदलकर अमेरिका कर दो !

कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा की भारत का नाम बदलकर अमेरिका रख दिया जाए जिससे भारत में राम राज्य वापिस आ जाये। दरअसल राजमणि पटेल रीवा पहुंचे थे। जहाँ पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे खेल रत्न पुरस्कार पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बात कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में गोडसे विचारधारा को स्थापित करना चाहती है। दरअसल बीते तीन दिन पहले ही राजीव राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया था। और अगले ही दिन टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत देश का नेतृत्व करने वाले नीरज कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी हैं। सांसद राजमणि पटेल ने बीते दिनों मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण महंगाई आई है इस बयान पर भी निशाना साधा।


By - sagar tv news
09-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.