बाढ़ के हालातों से निपटने 3 चरणों में चलेगा राहत कार्यक्रम-सिंधिया
ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ के बाद बिगड़े हालातों का जायजा लेने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे रविवार सुबह उन्होंने ग्वालियर अंचल के शिवपुरी गुना अशोक नगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अशोकनगर में अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि संभाग स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेंटर बनाया जाएगा और तीन चरणों में गुना अशोकनगर श्योपुर सहित पूरे ग्वालियर संभाग में बाढ़ से हुए नुकसान पर राहत कार्य शुरू किए जाएंगे । बाढ़ से हुई तबाही की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 55 हजार लोग बाढ से प्रभावित हुए हैं। सभी तरह के प्रयासों से लगभग 29 हजार लोगों की जान बचाई गई है। वहीं शिवपुरी में भी उन्होंने कार्यकर्ताओ और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकत की साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस पार्टी आपदा और चुनौतियों के वातावरण पर जो राजनीति कर रही उस पर टिप्पणी करना मैं जरूरी नही समझता।