3 शादी करने वाले संजय दत्त का नाम इन 5 एक्ट्रेस से जुड़ा || STVN INDIA ||

 

 

फिल्म इंडस्ट्री के मुन्नाभाई यानी कि (Sanjay Dutt) ने तीन शादियां की हैं, लेकिन इन तीन शादियों के अलावा भी उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ता रहा है। (Sunil Dutt) और (Nargis) के बेटे संजय का नाम एक समय बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस संग जुड़ा था। हालांकि, किसी से भी उनके अफेयर की लाइफ बहुत लंबी नहीं रही थी। तो चलिए जानें कि टीना मुनिम (Tina Munim) से लेकर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) तक उनकी लाइफ में किन-किन एक्ट्रेसेस की एंट्री हई। (Tina Munim) और संजय दत्त बचपन के दोस्त थे। रॉकी फिल्म में दोनों साथ नजर आए थे और यहीं से दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। हालांकि, जल्दी ही दोनों अलग भी हो गए थे।90 के दशक की हिट फिल्मों में शुमार साजन से ही संजय दत्त और माधुरी का नाम साथ में चर्चा में आया था। दोनों ने हालांकि कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उन दिनों दोनों के अफेयर की सुर्खियां खबरों में खूब थीं। साल 1993 में संजय दत्त को टाडा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों के बीच का रिश्ता भी खत्म हो गया था।
संजय दत्त और नादिया दुर्रानी का नाम भी एक समय खूब चर्चा में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त रिया से शादी से पहले ही नादिया के करीब आए थे। यूएस में फिल्म कांटे की शूटिंग के दौरान नादिया सेट पर पहुंच गई थीं और इसके बाद ही रिया ने संजय से अलग होने का फैसला कर लिया था। नादिया इसके बाद फिल्मों से दूर हो गईं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मौजूद है।संजय दत्त की लाइफ में लीजा रे भी शामिल हुई थीं। जिस समय संजय पर्सनली और प्रोफेशनली बुरे दौरान से गुजर रहे थे तब एक्ट्रेस लीजा रे ने उनको सपोर्ट दिया। कुछ ही महीनों चला ये रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया।

संजय दत्त का नाम रेखा के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि रेखा संग उनका रिश्ता लंबा नहीं चला था। रेखा ने मुकेश अग्रवाल से शादी की लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं हुए। ये शादी भी जल्दी ही मुकेश के सुसाइड करने से खत्म हो गई थी।संजय दत्त ने तीन शादियां की थीं। सबसे पहले उन्होंने रिचा शर्मा से शादी की थी और उनसे उनकी एक बेटी त्रिशाला हुई। रिचा से अलग होने के बाद संजय ने रिया पिल्लई से शादी की और ये शादी भी जल्दी ही टूट गई। इसके बाद संजय ने मान्यता दत्त से शादी की और उनसे उनके दो जुड़वा बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा।संजय के कुल मिलाकर तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा इन सब के साथ नाम जुड़ने से पता चलता है की संजय दत्त की ज़िन्दगी बड़ी ही रंगीन बीती है


By - SAGAR TV NEWS
08-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.