पानी में डूबे विधायक की गुहार मुख्यमंत्री और महाराज हेलीकॉप्टर भेज दीजिये || SAGAR TV NEWS ||
प्रदेश भर में कई जगहों पर बारिश ने ऐसी तबाही मचाई है की लोग हैरान परेशान हैं। स्थिति ये है की लोगों के खाने पीने के लाले पड़ गए हैं। वहीँ ऐसे में पुलिस की ऐसी भी तस्वीर सामने आयी है। जो दिल जीत लेगी। ये नज़ारा गुना से सामने आया है जहाँ एक थाना प्रभारी बाढ़ के पानी में आधा डूबा हुआ है और लोगों की जान बचाने उनसे गुहार लगा रहा है की बाहर आ जाओ कुछ नहीं होगा। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है की घर से बाहर आ जाओ जान ज्यादा जरूरी है। सामान नहीं। दरअसल गुना में बाढ़ ने ऐसा कहर मचाया है की लोगों के मकान आधे आधे डूब गए हैं। वहीँ अब दूसरी तस्वीर देखिये जो अशोकनगर से सामने आयी है। विधायक जजपाल सिंह बाढ़ के पानी के बीच हैं जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुहार लगा रहे हैं की आगे पानी भरा है वहां रेस्क्यू टीम नहीं जा सकती उन्हें सिर्फ हेलीकॉप्टर से बचाया जा सकता है इसलिए जल्द से जल्द हेलीकॉप्टर भेज दीजिये।