चूड़ी बेचने वाली महिला करती थी कॉल गर्ल सप्लाई 18 महिला-पुरुष आपत्ति जनक हालात में पकड़े

एमपी की भिंड पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा किया है, महिला डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने शहर की दो होटलो से करीब 18 महिला पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा और महिला थाने लेकर आये है, दरअसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को लगातार सूचना मिल रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोग देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे हैं। ऐसे में उन्होंने महिला सेल प्रभारी डीएसपी पूनम थापा को इसकी तस्दीक कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी। डीएसपी पूनम थापा को जानकारी मिली कि लहार चुंगी पर चूड़ियों की दुकान पर बैठने वाली एक महिला कॉल गर्ल उपलब्ध करवाती है। जिसके बाद डीएसपी पूनम थापा ने एक सिपाही को सदा कपड़ों में ग्राहक बनाकर भेजकर जानकारी को पुख्ता किया, महिला द्वारा सिपाही को कॉल गर्ल कृष्णा होटल या गिर्राज पैलेस होटल में उपलब्ध करवाने की बात कही गई। जिसके बाद पूनम थापा ने अपने बल के साथ कृष्णा होटल और गिर्राज पैलेस होटल में छापामार कार्रवाई की। जहां पर कृष्णा होटल में एक दर्जन युवक युवतियां अलग-अलग कमरों में मिले, तो वहीं गिर्राज पैलेस होटल में दो जोड़े युवक युवतियां मिले।


By - sagar tv news
06-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.