ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ी विवेक के घर जश्न का माहौल CM ने 1 करोड़ देने की घोषणा की
गुरुवार सुबह टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत ने इतिहास रच दिया। 41 साल बाद भारतीय टीम ने शानदार तरीके से खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। मेडल जीतने के बाद मध्यप्रदेश एकमात्र खिलाड़ी विवेक सागर के घर होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के चांदौन गांव में जश्न का माहौल है। मैच जीतते ही विवेक सागर के घर ढोल और पटाखों की आवाज गूंजने लगी। माता, पिता, भाई-बहन और दोस्त नाचने लगे। विवेक के घर ग्रामीण बधाई देने पहुंच रहे हैं।