बाढ़ में फंसी युवती ने कहा प्लीज हमें बचा लीजिए || SAGAR TV NEWS ||
सिंध नदी में बाढ़ से भिंड जिले के कई गांव डूब चुके हैं। बड़ी आबादी बेघर हो गई है। ऐसा ही एक गांव मड़वारी है। यहां की एक युवती प्रियंका गोयल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। उसने रोते हुए कहा- मेरा गांव टापू पर है। पानी बढ़ रहा है। टापू डूबने लगा है। प्लीज... प्लीज जान बचा लीजिए। 300 लोग मंगलवार शाम 4 बजे से फंसे हुए हैं। 42 घंटे बाद भी मदद नहीं मिल पाई है। वीडियो प्रशासनिक अफसरों के पास पहुंच गया है।