मुश्किल में फंसे सिंगर Yo Yo Honey Singh, पत्नी शालिनी ने किया घरेलू हिंसा का केस || STVN INDIA ||

 

सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, उन्होंने सिंगर पर थे प्रोडक्शन ऑफ़ वीमेन
डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत याचिका दी है. जो दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यह दाखिल की गई है . वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी. कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है . दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई गई है. अब शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया है.हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप शालिनी ने हनी सिंह समेत उनकेमाता-पिता और बहन पर भी लगाया highcourt से शालिनी ने कहा कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके और हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद साल 2011 में शादी रचाई थी. सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में दोनों ने शादी की थी . हालांकि इस शादी के बारे में बाहर के लोगों को कोई खबर नहीं हुई थी. बीच में हनी सिंह का नाम फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5 की कंटेस्टेंट डियाना उप्पल संग भी जुड़ा लेकिन हनी और शालिनी का रिश्ता नहीं बदला था. इसके बाद दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं और डियाना संग हनी के रिश्ते पर विराम लग गया था.


By - Sarag tv news
04-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.