बाढ़ प्रभावित जिलों में फंसे लोगों को बचाने सरकार कैसे कर रही काम मंत्री गोविंद सिंह से सुनिए

प्रदेश भर में बारिश के बीच कई जगहों पर लोग मुसीबत से घिरे हुए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान सामने आया है उन्होंने कहा की अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के ग्वालियर चंबल क्षेत्र साथ ही अन्य जिलों में फंसे हुए लोगों को बचाने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सेना की भी मदद ली हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मंत्रियों के साथ समीक्षा में जुटे हुए हैं। और सतत निगरानी बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से अब तक प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड और रीवा में लगभग 1171 गाँव प्रभावित हुए हैं। जबकि इस मानसून सीजन में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस मानसून में अब तक बिजली गिरने से 58 लोगों की जानें गई हैं। जबकि 24 लोग हताहत हुए हैं।

 

 


By - sagar tv news
04-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.