TOP_10_मध्यप्रदेश : प्रेमी के हाथों पति का मर्डर करवा दिया || STVN INDIA ||

 

SI सहित 7 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के  गुंजौरा में जुआ फड़ पर दबिश देना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। दरअसल, कार्रवाई के दौरान भागते समय एक युवक चबूतरा से गिरकर गंभीर घायल हुआ। जिसे भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सामने आते ही एसआई समेत 7 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।


मोडिफाई कंटेनर से 1.42 करोड़ का गांजा
मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट के इनपुट पर मोडिफाई कंटेनर से 1.42 करोड़ का 9.52 क्विंटल गांजा जब्त किया है। यूपी के मिर्जापुर से रीवा आ रही गांजे की खेप को आईजी के निर्देश पर मऊगंज पुलिस ने सोमवार की रात घेराबंदी कर पकड़ी है, पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है।

रेलवे ट्रेक पानी-पानी
मध्य प्रदेश में घनघोर बारिश ने रेलवे यातायात को भी प्रभावित कर दिया है। ग्वालियर गुना के पास भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर लबालब पानी भरा गया। दोनों ट्रैक पर पहाड़ों से झरने बहने की वजह से रेलवे ट्रैक नदी जैसा लगने लगा।

खेत में 4 फीट का मगरमच्छ
होशंगाबाद में नर्मदा नदी किनारे बसे तालनगरी गांव के पास एक खेत में मंगलवार सुबह 4 फीट का मगरमच्छ घुस गया। खेत में मगरमच्छ को देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची।

MP में अब बांध बने आफत!
मध्य प्रदेश में पार्वती, कूनाे, सिंध समेत कई नदियां उफान पर है। सिंध नदी पर मड़ीखेड़ा डैम लबालब भरने पर सभी 10 गेट खोल दिए गए हैं। सोमवार रात को ही इसके 8 गेट खोल दिए गए थे, इसकी वजह से सुबह शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड और दतिया जिले की हालात बिगड़ गए। कई गांव जलमग्न हो गए।

स्केट्स पर भरतनाट्यम
बुरहानपुर की 7 साल की देविशी अग्रवाल स्केट्स पर भारतनाट्यम करती हैं। यह कला उन्होंने मां से सीखी। मां ने लॉकउाउन में कुछ नया करने का सोचा। बेटी को स्केट्स पर भरतनाट्यम करने में इतना पारंगत कर दिया, उसने दो-दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

प्रेमी के हाथों पति को मरवाया
देवास में 29 जुलाई को हुई हत्या में पत्नी ही हत्यारोपी निकली। पति की हत्या की साजिश प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ रची। शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने केबल वायर से गला घोंटकर मार डाला था। पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


42 साल की महिला से गैंगरेप
ग्वालियर में एक 45 साल की सब्जी बेचने वाली महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात गोला का मंदिर स्थित मेला ग्राउंड सब्जी मंडी की है। यहां पहले 5 बदमाशों ने महिला से उसकी ही दुकान में घुसकर मारपीट की। फिर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नकली शराब से मौत पर होगी फांसी
मध्य प्रदेश में शराब से मौत होने पर आरोपी को अब उम्र कैद की सजा होगी। शिवराज कैबिनेट ने आबकारी एक्ट में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जहरीली शराब से मौत होने जैसे गंभीर मामलों में मौत की सजा के प्रावधान को भी जोड़ा गया है। यदि शराब में मिलावट पाई जाती है तो मौत की भी सजा का प्रावधान किया गया है।

कोर्ट में पिता के पैर पखारे
जबलपुर की SDM कोर्ट में एक भावुक करने वाला नजारा सामने आया। यहां 76 वर्षीय भूरेलाल चौहान अपने बेटे और बहू को जायदाद से बेदखल करने की अर्जी लेकर सिरोही SDM के पास पहुंचे थे। भूरेलाल बेटे और बहू की अनदेखी से परेशान थे। SDM आशीष पांडे ने उनकी पीड़ा सुन बेटे और बहू को कोर्ट में बुला लिया। समझाया और फिर कोर्ट में ही बेटे-बहू ने पिता के पैर पखारे। अपनी गलती मांगी। 

 

 


By - Sarag tv news
03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.