MP की नन्ही क्लासिकल डांसर ने स्केट्स पर भरतनाट्यम कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की 7 साल की देविशी अग्रवाल स्केट्स पर भारतनाट्यम करती हैं। यह कला उन्होंने मां से सीखी। मां ने लॉकउाउन में कुछ नया करने का सोचा। बेटी को स्केट्स पर भरतनाट्यम करने में इतना पारंगत कर दिया, उसने दो-दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में देविशी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।
देविशी ने सबसे कम उम्र में इंडिया डूइंग भरतनाट्यम ऑन स्केटिंग पर यह डांस कर रिकॉर्ड बनाया है। देविशी के पिता मुकेश अग्रवाल बिजनेसमैन तो मां पूर्वा अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। देविशी को 3 साल की उम्र से डांस का जुनून है। इसे आगे बढ़ाने का काम मां पूर्वा अग्रवाल ने किया। उन्होंने देविशी को भरतनाट्यम सिखाया। देविशी अपना करियर क्लासिकल डांस में ही बनाना चाहती हैं।
मां पूर्वा अग्रवाल ने बताया, देविशी ने डांस प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर कई अवॉर्ड जीते हैं। कोरोना संकट के दौर में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की प्रक्रिया ऑनलाइन चली। दो महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया। तीन से चार बार वीडियो अपलोड किए। इसके बाद उन्होंने इसका चयन किया। सारी प्रक्रिया के बाद देविशी को यह खिताब मिला।


By - Sarag tv news
03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.