सागर में तीसरी लहर से निपटने BMC में 20 बिस्तर का बच्चा वार्ड शुरू || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में अगस्त महीने में दो दिनों में 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 5 वर्ष से 11 वर्ष तक के 3 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएमसी प्रबंधन ने बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीन डॉ. आरएस वर्मा, अधीक्षक डॉ. एसके पिप्पल ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वार्डों की व्यवस्था की। बीएमसी में आईसीयू, एचडीयू और सारी वार्ड शुरू कराए। वहीं स्टाफ को तैनात किया गया है। इसके अलावा 20 बिस्तर का बच्चों के लिए वार्ड शुरू किया गया है। डीन और अधीक्षकने वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए बीएमसी में तैयारी कर ली गई है। बच्चों के लिए 20 बिस्तर का वार्ड तैयार कर शुरू किया है। सभी बिस्तर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही वार्ड में वेंटीलेटर भी रखे गए हैं।


By - Sarag tv news
03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.