साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश सिम वेरिफिकेशन का झांसा देकर डॉक्टर के खाते से उड़ाए थे 6 लाख

रीवा जिले की समान थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें गिरोह के एक सदस्य को झारखंड से गिरफ्तार कर रीवा लाया गया है जहां न्यायालय में पेश करते हुए अब उससे पूछताछ की जा रही है। इसमें तीन लोग आरोपी हैं। गिरोह ने रीवा में एक डॉक्टर के साथ सिम वैरिफिकेशन करने के नाम पर खाते से छह लाख रुपए ठग लिए थे। जिसकी शिकायत के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी की गई। यह गिरोह मोबाइल के जरिए लोगों को झांसा देकर खाते से रुपए निकालता था। समान थाने के संजय नगर निवासी डॉक्टर अंबिका प्रसाद द्विवेदी के मोबाइल पर 16 जून को शातिर बदमाश ने फोन कर सिम वेरिफिकेशन का झांसा दिया था और उनके खाते से 15 बार में साढे 6 लाख रुपए निकाल लिये गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। साइबर सेल की मदद से आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया जो झारखंड के जामताड़ा का मिला। एसपी राकेश कुमार सिंह ने टीम गठित कर झारखंड भेजा। आरोपियों का लोकेशन बगरुडीह स्थान में मिली। पुलिस के वहां पहुँचते ही वहाँ खड़ी फोर व्हीलर में से करीब तीन लोग भाग गए। गाड़ी से एक मोबाइल मिला जिसमें मोहन मंडल के नाम पर सिम लगी थी। कार से ही अलग-अलग जगह से फोन करते थे ताकि लोकेशन ट्रेस न हो। मामले में एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.