शाहगढ़ में 30 देशी बम मिलने से मच गया हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ वन परिक्षेत्र में एक साथ 31 देशी बम मिलने से हड़कंप मच गया। आनन् फानन में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहाँ सामने आया की ये सूअर मार बम हैं जिनका इस्तेमाल शिकारी करते हैं। ये पूरा मामला उत्तर वन मंडल के खरगाटोला से सामने आया है। शाहगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की बम नुमा कोई चीज लावारिश हालत में पडी हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जहां देखा तो ये सूअर मार बम थे। जिनकी संख्या तीन दर्जन से ज्यादा बतायी जा रही है। सागर से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इन सभी बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है। मामले में पुलिस का कहना है की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
बताया गया की हथगोले जंगल मे शिकार के लिए रखे गये होंगे। जिन्हें नष्ट कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की गई है गौरतलब है की शाहगढ़ में बीते 6 फरवरी को भी वार्ड 15 में एक गाय का हथगोले से मुंह फट गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी ऐसी भी जानकारी है की शाहगढ़ क्षेत्र में कंजर और कुचबंदिया समुदाय द्वारा शिकार करने हथगोले का उपयोग किया जाता है।


By - Sunil Tiwari Shahgarh (M.P.)
02-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.