चित्रकूट में बाढ़ का रौद्र रूप मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर चारों तरफ पानी ही पानी SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बॉर्डर पर स्थित चित्रकूट में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश अब आफत भी बनती जा रही है। आप इस मंज़र को देखकर अंदाजा लगाइये की हालात क्या होंगे। लगातार हो रही बारिश से जानकी कुंड, भरत घाट, रामघाट सहित नयागांव के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। भारत घाट आरोग्य धाम घाट डूब चुका है।
पानी बढ़ने के साथ खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। दुकानों में भर गया है। राम घाट पर नाव चल रही है। गुप्त गोदावरी में भी मंदाकिनी नदी का पानी पहुंचने से अब पानी सड़क से लेकर दुकानों तक भर रहा है। वहीँ चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से गांवों का शहर से कनेक्शन टूट गया है। तो यूपी एमपी बॉर्डर पर वाहन फंस गए।


By - Sudhir Mawai Tikamgarh (M.P.)
01-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.