नशे में धुत शराबी तेज मझदार से मुकाबला करने लगा उसे बचाने रेस्क्यू टीम के पसीने छूट गए SAGAR TV NEWS

 

 

शराब का नशा पता नहीं कैसा है साहब की लोग जान तक की परवाह नहीं करते अब इस शराबी को ही देख लीजिये जो तेज मझदार में है और दूसरी तरफ जाने बेताब है। नज़ारा एमपी के गुना से सामने आया है। जहां इस युवक ने रेस्क्यू टीम को भी हलाकान कर दिया। लेकिन उन्होंने किसी तरह उसे बचा लिया। दरअसल गुना में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर आ गए हैं। खतरे के निशान के ऊपर से बह रहीं नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन उसके बावजूद लोग अपनी जान हथेली पर रखकर फासला तय कर रहे हैं। वहीँ सिरसी में एक युवक को उस वक्त जान के लाले पड़ गए जब वो पुल पार कर रहा था। इसी समय अचानक जलस्तर बढ़ गया और युवक बीच मझधार में फंस गया। खुमान भील नाम का युवक एक पत्थर के खुद की जान बचाने में जुटा रहा। इसके बाद SDRF की टीम ने खुमान को रस्सियों के सहारे बचाया। हालांकि पुलिस लगातार चेतावनी जारी कर रही है की पुल पर पानी होने की दशा में पुल पार न करें लेकिन लोग हैं की मानते नहीं।


By - Vikas Dixit
31-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.