सांप के काटने से 20 मिनिट में घर के 2 चिराग बुझे || SAGAR TV NEWS ||
छतरपुर में एक परिवार के दो बेटों की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों भाई सो रहे थे। इस दौरान रात में करीब 3 बजे सांप ने पहले 13 साल के नितेश यादव फिर 15 मिनट बाद 18 साल के बड़े भाई हृदेश यादव को काट लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में 6 सदस्य थे। अब माता-पिता और 2 बड़ी बहन हैं। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव की है।