बढ़ती मंहगाई पर शिवराज के मंत्री का अजिबो गरीब तर्क


देश में बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है, सत्ताधारी दल के नेताओ के मंहगाई पर अजब गजब तर्क सामने आ रहे है, अब देश में बढ़ती मंहगाई के लिए जवाहर लाल नेहरू द्वारा 1947 में लाल किले की प्राचीर से दिया गया भाषण जिम्मेदार बताया गया है। यह बात मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कही है। मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई बढ़ाने का श्रेय अगर किसी को है तो वह नेहरू परिवार को है। मंहगाई एक दो दिन में नहीं बढ़ती। जवाहर लाल नेहरू ने 1947 में लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था। उसी भाषण की गलती से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। नरेंद्र मोदी जी ने बीते सालों में अर्थव्यवस्था को सुधारा है। कांग्रेस ने मंत्री सारंग के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि हँसो मत ! ये अफ़लातूनी लोग जनता को मूर्ख समझने और बनाने की सारी मर्यादाएँ रोज इसी तरह लांघते हैं।

 

 


By - sagar tv news
31-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.