बिजली अधिकारी ने कर्मचारी को गंदी गालियां देकर नौकरी से निकालने की धमकी दी ऑडियो वायरल SAGAR TV NEWS

 

सिर्फ कुछ रजिस्टर न खरीदने की बात पर बिजली अधिकारी इस कदर बिगड़े की एक कर्मचारी को बुरी तरह से गालियां देने लगे। ये मामला कहीं और नहीं बल्कि ऊर्जा मंत्री और अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री के क्षेत्र से सामने आया है जहाँ उनके ही विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर का संविदा पर ऑपरेटर के पद पर काम कर रहे श्याम पनिया नाम के कर्मचारी को गलियां देने का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर यादव ऑपरेटर को ऑफिस काम के लिए 7 रजिस्टर खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब ऑपरेटर मना करता है की वो अपनी जेब से रजिस्टर लाने में सक्षम नहीं है। विभाग के पैसों से मंगाए बस ये सुनते ही साहब और आग बबूला हो गए जहाँ जमकर गाली गलौच कर नौकरी से निकाल देने की बात भी कही। आप ये ऑडियो सुनिए।--------सुना आपने इसके बाद कहने सुनने शायद कुछ रहा नहीं जाता। ये ऑडियो गुरुवार 29 जुलाई का बताया जा रहा है। इसके बाद ऑपरेटर श्याम पनिया ने अशोकनगर मुख्यालय आकर अन्य ऑपरेटर के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को एसटीएम में पदस्थ प्रशांत यादव की शिकायत की है। हालांकि सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वहीँ इस मामले में एसई राजेश सक्सेना का कहना है की आवेदन मिला है इसकी जाँच की जाएगी जो दोषी होगा उस पर कार्यवाई होगी।


By - Rahul kumar jain
31-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.