पोस्ट कोविड में बढ़ रही है बाल झड़ने की समस्या ! || STVN INDIA ||

 

कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई लोग दूसरी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं. पोस्ट कोविड में कई ऐसी दिक्कतें हैं जिससे लोग परेशान भी हैं और उन्हें कोई समाधान भी नहीं मिल रहा है. अब ऐसी ही एक बीमारी है बाल झड़ने की. ऐसा कहा गया है कि कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोगों के बाल ज्यादा झड़ना शुरू हुए हैं. कोरोना से ठीक होने के 30 दिनों बाद लोगों में बाल झड़ने की समस्या आती है. लेकिन कुछ केस में कोविड के दौरान भी लोग इस समस्या से जूझने लगते हैं. डॉक्टर मानते हैं कि कोविड के दौरान बदली हुई डाइट, बुखार, जरूरत से ज्यादा तनाव और शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंज बाल झड़ने का कारण बन जाते हैं इस बारे में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर डॉक्टर शाहीन बताती हैं कि हमने ऐसे मामलों में काफी इजाफा देखा है. कोरोना की वजह से लोगों की डाइट काफी बदल जाती है, उनके वजन में भी फर्क पड़ता है, शरीर में विटामिन डी और B12 की मात्रा भी कम हो जाती है. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर कुलदीप भी यहीं मानते हैं कि डाइट में बदलाव एक बड़ा कारण है कि कई लोगों के बाल झड़ने लगते हैं उनके मुताबिक कोविड के बाद बाल झड़ने की समस्या कुछ समय तक के लिए ही रहती है. इसे Telogen Effluvium कहते हैं जहां पर इंसान को कोविड के लक्षणों से खुद को उबारने में समय लगता है. फिर चाहे वो बुखार हो या फिर कोई दूसरा लक्षण. डॉक्टर ने जोर देकर कहा है कि आम तौर पर लोग एक दिन में अपने 100 बाल खो सकते हैं लेकिन अगर कोई Telogen Effluvium से ग्रसित है तो वो 300-400 बाल खो सकता है


By - SAGAR TV NEWS
31-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.