भिंड में शनिवार सुबह करीब 5 बजे उपजेल के बैरक 6 और 7 की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में 22 कैदी दब गए, जिन्हें दूसरे कैदियों की मदद से जेल प्रशासन ने निकाला। सभी को चोटें आई हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर है। एक को ग्वालियर रेफर किया है। घटना के बाद उपजेल से 234 कैदियों को ग्वालियर जेल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। जेल की दीवार गिरने की जानकारी पर भिंड कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस और एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस ने बताया कि जेल की दीवार गिरने से 22 बंदी घायल हुए। इस घटना की जांच कराई जाएगी। फिलहाल सभी घायल को उचित उपचार का प्रबंधन किया जा रहा है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.