बेबस और लाचार बैगा आदिवासी,पक्की सड़क के अभाव में खाट पर ले गए गर्भवती को

बालाघाट जिले के जनपद पंचायत बैहर अंतर्गत ग्राम पंचायत दलदला के वनग्राम नकटाटोला से एक ऐसा मामला सामने आया है. जो शासन प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है. दलदला के नक्टाटोला में पक्की सड़क न होने से गर्भवती को प्रसूति के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ा.ग्राम दलदला से नकटाटोला की दूरी तकरीबन 2 किलोमीटर है. जिसका पहुंच मार्ग कच्चा होने से बारिश के दिनों में पानी जमा हो जाता है और सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है. जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां 16 परिवार के बैगा जनजाति के लोग रहते हैं. जिन्हें अपने छोटे-बड़े कामों के लिए उकवा एवं ग्राम पंचायत दलदला जाना पड़ता है. आवागमन का एक ही रास्ता है वो भी कच्चा है. मंगलवार को गांव की महिला रजनी मरकाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया. किन्तु दलदली सड़क होने से वाहन नक्टाटोला तक नहीं जा पाई. उसे दलदला ग्राम में खड़ा रहना पड़ा लोगों ने प्राइवेट वाहन बुलाया तो वह भी कच्चे रास्ते की वजह से गांव तक नहीं पहुंची. मजबूर होकर परिजनों ने प्रसूता को चारपाई में लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक पैदल लेकर उकवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.ग्रामीणों ने बताया कि ज्यादा बारिश होने से लोग गांव से बाहर नहीं जाते. उन्होंने पक्की सड़क की मांग की है. इस मामले को लेकर जब ग्राम दलदला के सरपंच तरुणा वल्के से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है. जबकि कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है. ।


By - sagar tv news
28-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.