कॉग्रेस के कई विधायक संपर्क में,लोकसभा के बाद गिराएंगे सरकार-उमा भारती
राजगढ़-केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मप्र की कांग्रेस सरकार की अकाल मृत्यु बाल्यावस्था में ही लिखी है। कांग्रेस की सरकार ने जन्म तो लिया है, लेकिन डाक्टरों का कहना है कि इसकी मृत्यु होना तय है। कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और इन्हीं के विधायक इनकी सरकार को गिराएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद इनकी सरकार इन्हीं के विधायकों के माध्यम से गिरना तय है। वे मंगलवार को राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के तलेन में सभा को संबोधित कर रही थी।