MP: थाना में धमाका होने से दहशत में पुलिसकर्मी, ईलाके में हड़कंप || SAGAR TV NEWS ||

 

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना परिसर में बने गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। घटनाक्रम के दौरान थाने में पुलिस स्टाफ काम कर रहा था। अचानक धमाका होने से पुलिसकर्मी सहम गए। वहीं आवाज सुनकर ईलाके में भी हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, विस्फोट से थाना परिसर में बने घरों और थाने में बनी खिड़कियों के कांच टूट गए। दीवारों में भी दरारें पड़ गई। वहीं, छत भी उड़ गई। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। एडिशनल एसपी सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने बताया, थाने परिसर में अलग से एक कमरा बना है। इसमें पुराने लंबित मामलोंं का सामान रखा है। उसी कमरे में विस्फोट हुआ है। मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। विस्फोट का कारण जांच के बाद ही विस्फोट का कारण सामने आ सकेगा।


By - Sagar Tv News
27-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.