सागर में महिलाओं ने अपने पैसों से बचत कर खुद के उत्पाद बनाकर रोजगार किया शुरू || SAGAR TV 24X7 ||

 

      

 सागर में भी महिलाएं आत्म निर्भरत बनने की ओर बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्व सहायता की महिलाओं ने खुद के उत्पाद बनाकर रोजगार शुरू किया है। इसके तहत 8 महीने पहले नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार के प्रेरणा से इसे गठित किया गया था। जहाँ आत्मनिर्भर सागर स्व सहायता समूह जवाहरगंज वार्ड में 11 महिलाओं के समूह ने अपने थोड़े-थोड़े बचत के पैसों से छोटी-छोटी मशीनों से गौ अंश और गूगल से धूप, अगरबत्ती, लोहान, धूनी, चिराग, हवन सामग्री, गोबर के कंडे बनाने का काम शुरू किया है। यह सामग्री घरों में पूजा, हवन और धार्मिक कार्यो में काम आती है। साथ ही मच्छर भगाने के लिये कपूर से बनी सामग्री बनायी है। जिसे समूह की सदस्यों द्वारा तैयार कर उसे पैकिंग कर बाजार में बेचा जायेगा। इससे उन्हें जो आय होगी उससे वह अपने स्व रोजगार को बढ़ायेंगी और खुद भी आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगी। मौके पर पहुंचे निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने समूह द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का निर्माण कैसे किया जाता है सब चीजों को बारीकी से देखा और जानकारी ली। और इस काम में हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।


By - Sagar Tv News
25-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.