खुरई में वैक्सीनेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत और चली गयी जान ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में एक महिला की वैक्सीनेशन के बाद तबियत बिगड़ने और फिर मौत हो जाने का मामला सामने आया है ऐसा आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। इसी को लेकर थाने में शिकायत की गयी है। जानकारी के मुताबिक खुरई के सरकारी पंडित केसी शर्मा स्कूल के वैक्सीनेशन केंद्र पर 22 जुलाई को सेठ ऋषभ कुमार वार्ड निवासी 55 साल की कुसुम बाई वैक्सीन लगाई गयी थी। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे पहले खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। उसके बाद सागर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों ने वैक्सीनेशन से मौत का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाने में और तहसीलदार से शिकायत की है। मामले में तहसीलदार इसरार अहमद खान का कहना है। की पीएम रिपोर्ट में जो भी चीज सामने आएगी उसके बाद स्थिति साफ़ हो पायेगी।-


By - SAGAR TV NEWS
23-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.