बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर किया चाकू से हमला,आरोपियों की दुकानों के साथ घरों पर भी कार्रवाई


भोपाल में को हेफिजा पुलिस थाने में पदस्थ हवलदार पर नशे में धुत 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को घेरकर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर यह पूरी वारदात हुई। पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिसकर्मी विजय यादव की पीठ पर चाकू से वार करने वाले आरोपियों की दुकानें हटाने की कार्रवाई की गई। आरोपियों के दुकानों के आसपास अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानें भी हटाई गईं। शुक्रवार सुबह दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर ये कार्रवाई की। दुकानों के साथ ही उनके घरों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई। सभी के घरों से सामान निकालकर जब्त किए गए।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
23-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.