अच्छे घर में शादी का झांसा देकर महिला ने महिला के साथ करवाया गलत काम

सागर जिले के देवरी के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो विवाहित महिलाओं को अच्छे घरों में शादी कराने का झांसा देकर साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवरानी को बरामद कर लिया है। वहीं जेठानी की तलाश की जा रही है। मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।दरअसल, महाराजपुर थाना क्षेत्र से 20 और 30 साल की देवरानी व जेठानी एकसाथ अपने घर से गायब हुई थी। परिवार वालों ने तलाश किया। लेकिन नहीं मिली। थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने देवरानी को विदिशा जिले से दस्तयाब किया था। कार्रवाई के दौरान महिला ने कुछ नहीं कहा। लेकिन बाद में परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मंगलवार को पीडि़ता पक्ष ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई।एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 17 जुलाई को महिला को दस्तयाब किया गया था। लेकिन उस समय उसने कुछ नहीं कहा था। महिला ने अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।


By - sagar tv news
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.