बंदूक की दम पर व्यापारी से लूट की कोशिश आरोपियों ने मारी गोली !

एक कहावत है जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। जी हैं भरोसा करने वाले लोग ही अक्सर पीठ में चुरा घोंप देते हैं। रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र से भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी जहाँ दो युवक लूट के इरादे से एक व्यापारी के पास पहुंचे और दुकान पर गोली मारकर सनसनी मचा दी। जो उसी दुकान में काम करते थे। आरोपियों ने जब दुकान पर भीड़ कम होती नहीं देखी तो उन्होंने दहशत फैलाने के लिए इलेक्ट्रिकल दुकानदार के संचालक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से उनकी तलाश शुरू की है।
बता जा रहा है की गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर देवनगर (देहगांव) निवासी संजय जैन जिनकी देवनगर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। जहां स्थानीय संदीप धाकड़ ने संजय जैन की दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर लूट करने का प्रयास किया। जिस का विरोध करने पर दुकान संचालक संजय जैन पर संदीप धाकड़ और लोकेश धाकड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में चोट आई है। इसके बावजूद घायल ने आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान बन्दूक भी चल गयी लेकिन संजय जैन की किस्मत अच्छी थी कि गोली हाथ की उंगली में लगी और जान बच गई उनका भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में SDOP सुनील बरकड़े ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
22-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.