TOP_10_मध्यप्रदेश : शादी के लिए बुलाकर पिलाई शराब, पति और उसके साथियों से करवाया गैंगरेप

 

सागर में सीरियल किलर को उम्रकैद
सागर जिले के बीना में सिलसिलेवार भाई समेत चार लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वर्ष 2018 के सीरियल किलिंग मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौहान की कोर्ट ने सुनवाई की, शक्तिया प्राप्त करने 11 मर्डर करने निकला था,

शादी समारोह में दूल्हे ने किया रेप
इंदौर में दूल्हे द्वारा शादी से 8 दिन पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी। महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया।

नई नवेली दुल्हन को तेजाब पिलाया
ग्वालियर में पति दहेज के लिए दानव बन गया। नई कार खरीदने के लिए मायके से 3 लाख रुपए नहीं लाने पर नई नवेली दुल्हन को एसिड पिला दिया। गंभीर हालत में नवविवाहिता का दिल्ली में ईलाज चल रहा है । एसिड से महिला के गले से लेकर पेट तक कई अंग जलकर खराब हो गए हैं। महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी

दूल्हे ने दुल्हन के लवर को गोली मारी
श्योपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन के प्रेमी की गोली मार दी। फिर सात फेरे लिए। दूल्हे ने प्रेमी से कहा कि उसकी कल शादी होने वाली है। उसकी होने वाली पत्नी का पीछा छोड़ दे। इस पर प्रेमी ने कहा कि वह उससे प्यार करती है और तुम जबरन शादी कर रहे हो।

भाभी पर देवर ने की नीयत खराब
ग्वालियर में एक देवर ने अपनी सगी भाभी पर नीयत खराब कर दी। देवर, भाभी की विदा कराने उसके मायके आया था। इसी दौरान वह भाभी के कमरे में पहुंचा और हाथ पकड़कर कहा कि वह घर चलो भैया से ज्यादा आपका ख्याल रखूंगा। घटना तेजेन्द्र नाथ की गली दाल बाजार की है।

मां-बेटे ने की खुदकुशी
धार में बेटे के फांसी लगाने के गम में मां ने भी जहर पीकर जान दे दी। घटना जिले के आली गांव की है। वीरेंद्र सुबह जंगल की ओर गया था। वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। यह देख उसकी मां मगणि बाई ने भी जहर पी लिया।

बैतूल में गला काटकर हत्या
बैतूल जिले के चिखली गांव के पास जंगल के पास खेत में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या की गई। बुधवार सुबह मृतक का शव जंगल में पड़ा मिला। मृतक की पहचान चिखली निवासी हरकचंद पिता डुंडा कोरकू के रूप में हुई।

शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म
उमरिया जिले में एक महिला ने दूसरी महिला को बारात देखने के बहाने घर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद उसके पति ने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


जबलपुर में दोस्त ने की हत्या
जबलपुर में दोस्त ने ही युवक की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी। शव को गांव से 400 मीटर दूर वन विभाग की नर्सरी में फेंक दिया। उधर, युवक के घर वाले लगातार अपने बेटे की तलाश करते रहे। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया और बताया कि शराब पीने के दौरान बहस हुई थी।

महल से निकल जनता के बीच आई
एक दशक के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने पन्ना का जिलाध्यक्ष आखिरकार बदल ही दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह समर्थक महल से बाहर का जिलाध्यक्ष देकर पन्ना में कांग्रेस संगठन की मजबूती का संकेत दिया है।


By - Sagar Tv News
21-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.