आधी रात पत्नी का मर्डर, मासूम बेटी बोली-पापा ने कपड़े धोने वाली मोगरी से मम्मी को मार दियाSTVN INDIA

 

सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की मोगरी मारकर हत्या कर दी। आरोपी की बेटी ने घटना का खुलासा किया है।
बताया जा रहा है कि पति पुष्पराज कुशवाहा को पत्नी माया कुशवाहा के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। घटना की रात में भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखी मोगरी से पत्नी के सिर पर हमला किया । जिसके चलते पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक महिला की एक 9 साल की बेटी है। जिसने बताया कि मम्मी पापा के बीच रात में विवाद हुआ और पापा कपड़े धोने वाली मोगरी से मम्मी को मार दिया। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी।


By - Sagar Tv News
20-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.