माता पिता भाभी दहेज़ के लिए करते थे परेशान युवक ने की Suicide लिखा इन्हे छोड़ना नहीं | SAGAR TV NEWS |

 

दहेज़ का लोभ न जाने कितने ही ज़िंदगियों को लीलता जा रहा है। दमोह से सामने आये एक मामले ने सोचने पर मजबूर कर दिया। अक्सर पत्नी या घर की बहु इसका शिकार होती है लेकिन यहाँ एक पति ने दहेज़ को लेकर ख़ुदकुशी कर ली। और सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें अपने ही माता पिता और भाभी पर कार्यवाई की बात कही। ये पूरी घटना दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सुहाव गांव से सामने आयी है। पहले आपको सुसाइड नोट बताते हैं की उसमें क्या लिखा है।--------सुना आपने पिता और सौतेली माँ दहेज़ के लिए परेशान कर रहे हैं। उन पर सख्त कार्यवाई होनी चाहिए।
दरअसल मोहन ठाकुर की शादी करीब 2 महीने पहले आनू गांव की रहने वाली मेघा ठाकुर के साथ हुई थी। पति पत्नी दोनों खुश थे जो अच्छे से अपना जीवन बिता रहे थे। अच्छी खासी शादी हुई लेकिन ससुराल वालों को दहेज़ और चाहिए था। लिहाजा मेघा को सास ससुर और जेठानी प्रताड़ित करने लगे। जब पति ने इसका विरोध किया तो उसे भी परेशान किया जाने लगा। ऐसा आरोप है की मोहन और मेघा को घर से निकालने की धमकी दी जाने लगी। जिससे प्रताड़ित पति ने अपनी जान दे दी। और इसकी वजह पिता सौतेली माँ और भाभी को बताया साथ ही इन्हे सजा देने की बात कही।
मेघा के परिजन अपने दामाद की मौत का जिम्मेदार उनके परिजनों को बता कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर मोहन के परिजनों का कहना है कि मोहन इंदौर में सीए का कोर्स कर रहा था। वो डिप्रेशन में था। और अलग ही कहानी बतायी।
हालाँकि पुलिस जाँच करा रही है जिसके बाद ही स्थिति साफ़ हो पायेगी।


By - Shantanu Bharat Damoh M.P
20-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.