सागर जिले में झमाझम बारिश, आगामी 48 घंटो में ऐसी ही बारिश की संभावना | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला, आसमान में काले बादल छा गए। इस दौरान सागर शहर में बौछारें पड़ी। वहीं ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से पानी सड़कों पर बह निकला। वहीं मौसम में ठंडक घुली। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया, ऐसे में नमी बढऩे लगी है। वहीं मानसून ट्रफ भी सागर, गुना, रतलाम से होकर गुजर रही है, इसका प्रभाव ग्वालियर-चंबल के ऊपर है। इस कारण हवा को पर्याप्त नमी मिलने लगी है। 20 जुलाई के आसपास एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। जिससे मौसम में नमी और बढ़ेगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। आगामी 48 घंटों में सागर में झमाझम बारिश की संभावना है।


By - Sagar Tv News
19-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.