टीका लगने के बाद 2 साल के मासूम की चली गयी जान !

सागर जिले के खुरई के लहुर्रा गांव में टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया हैं ,जिसके बाद लुहर्रा गांव निवासी जगत सिंह ने थाने में शिकायत की है कि उसके डेढ़ वर्ष के बेटे को एएनएम मुन्नी बाई ने 2 जुलाई को टीका करण के चलते टीका लगाया था। जिसके दो दिनों बाद उसे गठान बन गई। एएनएम को दिखाने पर सामान्य बात बताकर कुछ गोलियां दी गई। इसके बाद भी ठीक नहीं हुआ। इसके बाद डाॅक्टरों को दिखाकर इलाज कराता रहा बताया गया कि उसके पैर में इन्फेकन हो गया। जब उसने एएनएम को बताया कि उसकी लापरवाही से ऐसा हुआ तो एएनएम ने पल्ला झाड़ लिया। इलाज के दौरान रविवार की शाम को मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में शव ले जाकर शिकायत की। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया। मृतक बच्चे के पिता जगत सिंह ने बताया कि लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई है। दोषियों पर मामला दर्ज कर कार्यवाई होना चाहिये।


By - sagar tv news
19-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.