नई पोस्टिंग पर एक अधिकारी 170 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

अभी तक आपने सरकारी अफ़सरों को नई तैनाती के दौरान चमचमाती कारों से जाते देखा होगा। लेकिन आपको एक ऐसे अफ़सर के बारे में बता रहे हैं। जो अपनी नई पोस्टिंग ज्वाइन करने साइकल चलाकर पहुँचे और वो भी जरा बहुत नहीं बल्कि 170 किमी। दरअसल वो सिवनी पहुंचे थे। वन विभाग में बतौर DFO (डिवीज़नल फ़ॉरेस्ट ऑफ़िसर) तैनात किए गए विकास माहुले 2018 बैच के ACF (असिस्टेंट कन्सर्वटिव ऑफ़ फ़ॉरेस्ट) ऑफ़िसर हैं। जो अभी तक छिन्दवाड़ा में तैनात रहे हैं। और अब उन्हें बालाघाट दक्षिण सामान्य वन मंडल का DFO बनाया गया है। माहुरे वन विभाग में नौकरी करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक करते रहे हैं और इसलिए अपनी नई तैनाती के लिए उन्होंने साइकल से सफ़र करने का फ़ैसला लिया वो शुक्रवार को छिन्दवाड़ा से निकल पड़े और 70 किमी का सफ़र तय कर शाम तक सिवनी पहुँचे। माहुले ने रात सिवनी में ही गुज़ारी और फिर शनिवार सुबह फिर निकल पड़े बालाघाट के लिए। विकास माहुले ने सिवनी से बालाघाट जाने के लिए करीब 100 किमी का सफ़र साइकल से ही पूरा किया।


By - punit kapur seoni (m.p.)
18-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.