दो लड़कों में प्यार फिर की शादी अब बेवफाई ,पत्नी बने युवक ने दर्ज कराया केस || STVN INDIA ||
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों लड़के एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, अब पत्नी के रुप में रह चुके युवक ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि 22 वर्षीय सत्यनारायण यादव 2018 में स्कूल में उसके साथ पढ़ता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी सत्यनारायण जुलाई में उसे अपने घर ले गया। 2019 में उससे शादी कर ली। वह पीड़ित को हमेशा पत्नी की तरह रखता था। वो उसे हमेशा महिलाओं के कपड़े पहनने को कहता था। एक पत्नी की तरह ही घर के पूरे काम-काज कराता था।