पानी में डूब रहे पोते को बचाया लेकिन नानी और नाती पानी में ही समा गए | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

नरसिंहपुर जिले के नर्मदा नदी के खामघाट से दर्दनाक हादसा सामने आया। जहाँ नदी में नहाने गए नाती पोते को बचाने नदी में कूदी बुजुर्ग महिला ने पोते को तो बचा लिया। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी नाती को नहीं बचा सकी। और खुद की भी डूबकर मौत हो गई। इस दौरान एक बच्चे को बचा लिया गया। ये पूरी घटना नरसिंहपुर जिले के खाम घाट से सामने आयी जहाँ एक 50 साल की महिला जीजीबाई नोरिया दो बच्चो के साथ नर्मदा नदी में नहाने गयी हुई थी। तभी नहाते वक्त दोनो बच्चों का पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चले गए। जब महिला ने बच्चों को पानी में डूबते देखा तो उन्हें बचाने पानी में उतर गयी। इस दौरान एक बच्चा तो बच गया। लेकिन नाती और नानी की मौत हो गयी। करेली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो शव बरामद कर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाई की गई। मामले में एसआई दीप्ति मिश्रा ने जानकारी दी।


By - Anuj Mamar Narsinghpur M.P.
15-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.